Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई और 13 मई को होने वाले दोनों मैच हाईवोल्टेज होंगे। इन मैचों की टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू हो रही है। क्रिकेट प्रेमी टिकटों की बुकिंग RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के ऑफिसियल वेबसाइट पर करा सकेंगे।

 

 

यह जानकारी RCB ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दी।

 

रायपुर में 10 और 13 मई को मैच

रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

 

कब आएगी RCB टीम रायपुर

जानकारी के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर अभ्यास भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

 

2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट

 

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी।

 

Raipur IPL Match Ticketsइसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से कांच फिर लगा दिए जाएंगे

Related Articles

Back to top button