West Bengal Repoll 2026: पश्चिम बंगाल में आज पुनर्मतदान, EVM में गड़बड़ी की शिकायत से 15 पोलिंग बूथों पर हो रही वोटिंग

West Bengal Repoll 2026 पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है। दो चरणों की वोटिंग के बाद पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, तो इस बीच आज पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर, इन दोनों सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। जहां मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर आज फिर वोट डाले जा रहे हैं।
Read more Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज आपका रुका हुआ धन मिलने के प्रबल योग है, पढ़े 2 मई का राशिफल
दरअसल, चुनाव आयोग को 77 पोलिंग सेंटर्स पर री-पोल कराने की रिक्वेस्ट मिली थी। आरोप था कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई है और कुछ जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायत थी, जिसे लेकर इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की 2 सीटों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया। इन 15 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।
डायमंड हार्बर में 4 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग हो रही है। इसमें बूथ नंबर- 117, बूथ नंबर- 179, बूथ नंबर- 194 और बूथ नंबर- 243 शामिल हैं। वहीं, मगराहाट वेस्ट में 11 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इनमें बूथ नंबर- 46, बूथ नंबर- 126, बूथ नंबर- 127, बूथ नंबर- 128, बूथ नंबर- 142, बूथ नंबर- 214, बूथ नंबर- 215, बूथ नंबर- 216, बूथ नंबर- 230, बूथ नंबर- 231 और बूथ नंबर- 232 हैं। पश्चिम बंगाल के 15 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
CRPF के जवान ने की वोटर की मदद
पश्चिम बंगाल चुनाव पुनर्मतदान हो रहा है। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में बागदा जूनियर हाई स्कूल के बूथ नंबर 117 पर एक सीआरपीएफ जवान छड़ी के सहारे चल रहे एक मतदाता की मदद करता नजर आया।
डायमंड हार्बर सीट पर BJP Vs TMC में कड़ी टक्कर
West Bengal Repoll 2026डायमंड हार्बर सीट पर भी चुनावी जंग कड़ी है। यहां BJP ने उम्मीदवार के रूप में दीपक कुमार हलधर को उतारा है। वहीं,TMC के पन्नालाल हलधर उन्हें टक्कर दे रहे हैं। यहां कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। इसके अलावा, कुछ जगहों पर EVM में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। वोटिंग के दौरान मिली शिकायतों पर EC ने एक्शन लिया है और पुनर्मतदान का आदेश दिया।



