Gujarat BJP Win :गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, पीएम मोदी बोले—जनता का भरोसा बरकरार

Gujarat BJP Win :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि जनता को सुशासन और विकास की राजनीति पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस जनादेश से गुजरात की जनता औरभारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रिश्ता और मजबूत हुआ है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा कि नगर निगम, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से यह साबित होता है कि लोगों ने राज्य सरकार के जनहित और विकास से जुड़े कामों को फिर से समर्थन दिया है।
प्रधानमंत्री ने लिखा कि गुजरात की जनता ने एक बार फिर सुशासन की राजनीति में अपना विश्वास जताया है और भाजपा के वर्षों के प्रयासों को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सरकार और ज्यादा समर्पण के साथ काम करेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखेगी।
इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा, Indian National Congress (कांग्रेस) और Aam Aadmi Party (आप) के बीच रहा। कुल 9,900 से ज्यादा सीटों में से भाजपा ने 6,472 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 1,412 सीटें मिलीं। आप, एआईएमआईएम और अन्य दलों के खाते में 597 सीटें गईं।
Gujarat BJP Win :रविवार को 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ। यह चुनाव ओबीसी आरक्षण के नए नियमों के तहत कराए गए, जिसके चलते कई जगह परिसीमन और वार्डों का पुनर्गठन किया गया। इस चुनाव में 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट देने के पात्र थे।



