*✍️आबकारी उडनदस्ता टीम की कार्यवाही में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी जेल दाखिल….*

रायगढ़ जिले में महुआ शराब के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए माननीय कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आबकारी मंजूश्री कसेर के सख्त दिशानिर्देश के तहत आबकारी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है..
दिनांक 26 जून 2021 को आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरकसपाली निवासी बोजोराम सारथी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।। माननीय न्यायालय के आदेश पर देर शाम को आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साहू अजय कसेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक सुनीता निराला उपस्थित रहे।। आबकारी उडनदस्ता टीम ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।।



