*✍️कांग्रेस नेता की घर के कमरे में फंदे पर झुलती मिली लाश, पहले भी जहर खाकर की थी जान देने की कोशिश...दोस्तो से पूछताछ जारी...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कांग्रेस नेता की घर के कमरे में फंदे पर झुलती मिली लाश, पहले भी जहर खाकर की थी जान देने की कोशिश…दोस्तो से पूछताछ जारी…*

कोंडागांव । कांग्रेस नेता ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कांग्रेस नेता का नाम पारस गोस्वामी था, जो कोंडागाव जिले में कामगार मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा हैं कि, कांग्रेस नेता ने परिवारिक विवाद के चलते ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है।घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा हैं कि, एक माह पहले भी कांग्रेस नेता पारस गोस्वामी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उस समय दास्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाकर उसकी जान बचा ली थी। ठीक होने के बाद पारस ने अपने दोस्तों को कहा था, कि आखिर कब तक वो उसे बचाएंगे।इधर पारस गोस्वामी की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे भी है। बताया जा रहा हैं कि पारस गोस्वामी घर के मुखिया थे और अकेले ही पूरे घर का खर्चा भी उठा रहे थे। फिलहाल उनकी मौत के बाद पुलिस अब इस मामले में पारस के दोस्त और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button