Divyanka Sirohi Death :मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश होकर गिरीं, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – RGH NEWS
मनोरंजन

Divyanka Sirohi Death :मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश होकर गिरीं, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Divyanka Sirohi Death :हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय चेहरा रहीं दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है। वह महज 30 वर्ष की थीं। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

दिव्यांका सिरोही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और गाजियाबाद में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

परिवार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनके भाई हिमांशु सिरोही ने अंतिम संस्कार किया।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के मुताबिक, दिव्यांका ने हरियाणवी इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा गानों में काम किया था और वह अपने म्यूजिक वीडियो व परफॉर्मेंस के लिए काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

Divyanka Sirohi Death :उनके निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

Related Articles

Back to top button