Bihar Politics Update :बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, श्रवण कुमार बने जेडीयू विधायक दल के नेता – RGH NEWS
बिहार

Bihar Politics Update :बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, श्रवण कुमार बने जेडीयू विधायक दल के नेता

Bihar Politics Update :जेडीयू विधायक दल का नेता श्रवण कुमार को चुना गया है। पार्टी की बैठक में इस फैसले का अधिकार पहले ही नीतीश कुमार को दे दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी।

विधानसभा से जारी हुआ नोटिफिकेशन

विधानसभा की ओर से भी जेडीयू विधायक दल के नेता के रूप में श्रवण कुमार के चयन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। श्रवण कुमार बिहार के नालंदा क्षेत्र से आते हैं और नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने 2025 के चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है।

डिप्टी सीएम की रेस में थे, लेकिन नहीं मिला मौका

श्रवण कुमार का नाम डिप्टी सीएम पद के लिए भी चर्चा में था, लेकिन अंत में पार्टी ने विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को यह जिम्मेदारी दी। माना जा रहा था कि निशांत कुमार के पद लेने से इनकार के बाद उन्हें मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

कौन हैं श्रवण कुमार ?

श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा सीट से कई बार जीत चुके वरिष्ठ नेता हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य समेत कई विभाग संभाल चुके हैं। संगठन में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है और अपने क्षेत्र में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है।

विधायकों ने नीतीश पर छोड़ा था फैसला

Bihar Politics Update :सोमवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने एकमत से नीतीश कुमार को नेता चुनने का अधिकार दिया था। बैठक में उन्होंने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह संसद सत्र को छोड़कर ज्यादा समय बिहार में बिताएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्य नई सरकार में भी जारी रहेंगे और वे समय-समय पर राज्य का दौरा कर इनकी समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Back to top button