छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg latest news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Cg latest news:छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

कैसे लगी आग?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। राइस मिल में भारी मात्रा में धान और बारदाना रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सैकड़ों बोरे धान और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

दमकल की टीम मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाना मुश्किल बना रहा। लगातार पानी की बौछारें डाली जा रही हैं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। राइस मिल के मालिक मोहम्मद आवेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Cg latest news:फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button