रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️ट्रक चालक पर पशुक्रूरता का दर्ज हुआ एफआईआर, ट्रक के पलटने से हताहत हुए थे कृषिधन मवेशी…..*

ट्रक चालक पर पशुक्रूरता का दर्ज हुआ एफआईआर, ट्रक के पलटने से हताहत हुए थे कृषिधन मवेशी*…..
दिनांक 22-06-2021 के रात्रि थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ अन्तर्गत लाखा पुल के पास ट्रक क्रमांक JH-01- CJ-7785 के पलट जाने से ट्रक में लोड़ कृषिधन मवेशियों के हताहत होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली । कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ट्रक का ड्रायवर ट्रक को छोड़कर फरार था । ट्रक अंदर डाला में 18 कृषिधन मवेशी मर चुके थे, 9 घायल थी, चल फिर रही थी । कोतवाली पुलिस रिपोर्टकर्ता प्रद्दुमन सिंह पिता बलराम सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी लाखा के रिपोर्ट पर ट्रक के चालक पर अपराध क्रमांक 805/21 धारा 279, 429 एवं धारा 6 छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनयिम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । वाहन मालिक को कोतवाली पुलिस द्वारा तलब किया गया है ।



