Chhattisgarh top news: IPL सट्टा रैकेट पर छत्तीसगढ़ पुलिस का अटैक,2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा की जब्ती – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: IPL सट्टा रैकेट पर छत्तीसगढ़ पुलिस का अटैक,2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा की जब्ती

Chhattisgarh top news धमतरी जिले में आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। Kurud थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

 

 

 

Read more Railway stock: रेलवे का ये शेयर निवेशकों को किया मालामाल, दो दिनों में 25% तक का हुआ फायदा

 

ऑनलाइन ऐप से चल रहा था सट्टा

पुलिस अधीक्षक Suraj Singh Parihar के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस के पास दो लोग मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को BLISSEXCH ऐप के जरिए सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी

जीवन यादव (40 वर्ष), पुराना बस स्टैंड, कुरूद

कौशल साहू (31 वर्ष), कारगिल चौक, कुरूद

5 लाख से ज्यादा की जब्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

 

2 मोबाइल फोन और 1 आईफोन (लगभग ₹85,000)

नगद ₹20,500

सफेद रंग की अर्टिका कार (CG-05 AP-8457, कीमत करीब ₹4 लाख)जब्त की है। कुल जब्ती ₹5,05,500 आंकी गई है।

आदतन अपराधी निकले आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। जीवन यादव के खिलाफ जुआ एक्ट, धमकी और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि कौशल साहू के खिलाफ भी जुआ से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

 

पहले भी हुई कार्रवाई

Chhattisgarh top newsहाल ही में धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने सिहावा चौक में दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से ₹83,000 नकद बरामद किए गए थे। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में ₹1.39 लाख से अधिक की जब्ती भी की गई थी। एसपी सूरज सिंह परिहार ने साफ किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button