Railway stock: रेलवे का ये शेयर निवेशकों को किया मालामाल, दो दिनों में 25% तक का हुआ फायदा – RGH NEWS
बिजनेस

Railway stock: रेलवे का ये शेयर निवेशकों को किया मालामाल, दो दिनों में 25% तक का हुआ फायदा

Railway stock रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. BSE पर शेयर करीब 5% चढ़कर 354 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. लगातार दूसरे दिन तेजी के चलते सिर्फ दो दिन में ही स्टॉक करीब 25% उछल चुका है.

 

 

क्यों आई इतनी तेजी?

यह तेजी कंपनी को मिले एक नए 100 करोड़ रुपये के ठेके के बाद आई है. इस प्रोजेक्ट में माइनर मिनरल्स (छोटे खनिज) की मॉनिटरिंग के लिए IT सिस्टम तैयार करना और उसे 5 साल तक मेंटेन करना शामिल है. इससे इस सेक्टर में निगरानी और ट्रैकिंग बेहतर होगी.

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में ‘गर्मियों की छुट्टी’ का ऐलान, जानें कब से बंद होंगे स्कूलों के पट..

 

इस हफ्ते की शुरुआत में ही कंपनी को करीब 608 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले थे, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा.

 

 

RVNL से मिले बड़े प्रोजेक्ट्स

कंपनी ने बताया कि उसे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर मिले हैं. पहला ऑर्डर करीब 309.27 करोड़ रुपये का है, जिसमें टनल T-1 से T-7 तक (करीब 42.7 किमी) कम्युनिकेशन सिस्टम लगाना शामिल है.

 

दूसरा ऑर्डर करीब 255.27 करोड़ रुपये का है, जिसमें T-8 से T-11 तक (करीब 36 किमी) और 4 स्टेशनों पर सिस्टम लगाया जाएगा. इन प्रोजेक्ट्स में CCTV, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, इमरजेंसी कॉल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. दोनों प्रोजेक्ट 12 अप्रैल 2028 तक पूरे करने हैं.

 

UP पुलिस से भी मिला काम

इसके अलावा कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से भी करीब 43.96 करोड़ रुपये का काम मिला है, जिसमें भर्ती परीक्षाओं के दौरान सिक्योरिटी से जुड़ी सेवाएं देनी होंगी.

 

कंपनी की सफाई

कंपनी ने कहा कि ये सभी कॉन्ट्रैक्ट किसी भी तरह के संबंधित पक्ष (related party) से जुड़े नहीं हैं और प्रमोटर ग्रुप का इसमें कोई हित नहीं

Related Articles

Back to top button