छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में ‘गर्मियों की छुट्टी’ का ऐलान, जानें कब से बंद होंगे स्कूलों के पट..

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में गर्मी अब तेजी से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साय सरकार ने बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी (CG Garmi Chhutti) का ऐलान कर दिया है।

 

read more Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त

 

 

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

Chhattisgarh news दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button