रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में भीषण धमाका बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत

Raigarh News :  औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में अचानक विस्फोट होने से मौके पर ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Read More : Mumbai Drugs Overdose News: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज दो छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि प्लांट परिसर में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

 


Raigarh News :   प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बॉयलर में अत्यधिक दबाव बनने के कारण विस्फोट हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और प्लांट प्रबंधन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button