Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, 14 अप्रैल के बाद चलेगी लू, पारा पहुंचेगा 42°C के पार

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और 14 अप्रैल के बाद कई क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर (हीटवेव) चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे पारा 42°C तक पहुंचने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, जहां अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच गया है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभागों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के समय तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 38.4°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु तक एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम फिलहाल बारिश नहीं ला रहा, लेकिन गर्मी को बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है। दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।
क्या रखें सावधानी
Chhattisgarh newsविशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। हीटवेव की स्थिति में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।



