Today Cg News: खेल पुरस्कार, मुख्यमंत्री ट्रॉफी व खेलवृत्ति हेतु 05 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Today Cg News: सूरजपुर/22 जुलाई 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों से विभिन्न खेल पुरस्कारों, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाइट मनी तथा खेलवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग द्वारा शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के तहत 03 लाख रुपये, शहीद कौशल यादव पुरस्कार एवं वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01 लाख 50-50 हजार रुपये, जबकि शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान के अंतर्गत 25-25 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। खेलवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम आयु सीमा 19 वर्ष निर्धारित की गई है।
सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। इच्छुक आवेदक 05 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन ऑनलाइन करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर में सीधे जमा कर सकते हैं।


