Chhattisgarh top news: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 7 लाख नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 7 लाख नगदी समेत लाखों का सामान जलकर खाक

Chhattisgarh top news। जिले के कटगी में एक बड़ी आगजनी की घटना हुई है। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि करीब 3 घंटे तक धधकती रही। इस भीषण आग में दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी जलकर पूरी तरह राख हो गई। वहीं आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग व फायर ब्रिगेड की टीम जुटी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को आजीवन कारावास,

 

 

Chhattisgarh top newsइस आगजनी की घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे. हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए इसे काबू करना आसान नहीं था. ऐसे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 

 

Chhattisgarh top newsइसघटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फैली इसकी आशंका जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button