Bareilly Road Accident: भीषण सड़क हादसा… खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत; कई घायल

Bareilly Road Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस दौरान हुआ जब एक तेज रफ्तार बुलेरो खड़े टैंकर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक बच्चे समेत करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास हुआ. शव निकालने के लिए बुलेरो को काटना पड़ा. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है. लोगों ने बताया कि टैंकर सड़क किनार खड़ा था जिसमें अनियंत्रित होकर बोलेरो जा टकराई, इसके बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई, जिससे स्थित भयावह हो गई.
एक दिन पहले भी हुआ था हादसा
लोगों ने बताया कि शनिवार को भी इसी जगह पर टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी. घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था. रविवार को एक और हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई. मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: ‘Gmail: Google ने लॉन्च किया नया फीचर: अब यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना Gmail यूजरनेम, पुराना डेटा रहेगा सेफ
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते टैंकर को वहां से हटा दिया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था, इस लापरवाही ने चार लोगों की जान ले ली फिलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
मौके पर मौजूद पुलिस
Bareilly Road Accidentफिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके.


