Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई बस, कई लोगों की मौत, 10 घायल

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में (26 अक्टूबर यानी आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर-बिलासपुर नेशनल (Baloda Bazar Road Accident) हाईवे-130 पर दरचुरा के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा (Bus Truck Collision CG) घुसी।
हादसा इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: health tips: बच्चों को हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं, पीडियाट्रिक्स से जानें
अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, बस सोमवार सुबह अंबिकापुर (CG Accident News) से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 यात्री सवार थे। सुबह लगभग 5:30 बजे जब बस दरचुरा के पास पहुंची, तभी वह सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कई यात्री नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना (Chhattisgarh Bus Accident) मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। बस के अंदर फंसे यात्रियों (Raipur Bilaspur Highway Accident) को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा था और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। राहत दल ने घायलों को तत्काल सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, मृतकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई भी शुरू की।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके अलावा, सड़क पर खड़े ट्रक पर रिफ्लेक्टर लगा था या नहीं, इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
Chhattisgarh newsपुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।