CNG price hike: महंगाई की मार; सुबह-सुबह CNG के बढ़ गए दाम, नई दरें आज ही से लागू – RGH NEWS
अन्य खबर

CNG price hike: महंगाई की मार; सुबह-सुबह CNG के बढ़ गए दाम, नई दरें आज ही से लागू

CNG price hike देश की प्राइवेट कंपनियों की ओर से सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है. हाल के दिनों में टॉरेंट ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की. अब नाम अडानी गैस का भी सामने आ रहा है. जिसने अलग अलग शहरों में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की है. जबकि टॉरेंट ने ये इजाफा 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम किया था. वहीं इस फेहरिस्त में थिंक गैस का नाम भी आया है. जिसने 4 रुपए प्रति किलोग्राम तक का इजाफा किया है. वहीं दूसरी ओर सरकारी कंपनियों की ओर से सीएनजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर प्राइवेट कंपनियों की ओर से सीएनजी की कीमतों में कितना इजाफा किया गया है.

 

 

अडानी ने कितनी महंगी की सीएनजी

देश के कई हिस्सों में प्राइवेट सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें 1-4 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दी हैं। यह बढ़ोतरी अप्रैल की शुरुआत में घरेलू नेचुरल गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद हुई है, जो वैश्विक तेल और गैस की बढ़ती कीमतों के कारण हुई थी। सबसे पहला नाम अडानी गैस का सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार कंपनी ने गुजरात में CNG की कीमतों में 1.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाईं. जोकि हाल ही में दूसरी कंपनियों ओर से किए गए इजाफे से काफी कम है.

 

ये भी पढ़ेंRashifal For Today : आज इन राशि वालों के सितारे होंगे बुलंदियों पर और मिलेंगे बेहतर मौके, पढ़े 12राशियों का राशिफल

 

वहीं दूसरी ओर टॉरेंट और थिंक गैस की ओर से भी सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है. पहले बात टॉरेंट गैस की करें तो कंपनी ने राजस्थान और अन्य बाजारों में सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है. जोकि अडानी गैस के मुकाबले में एक रुपए प्रति किलोग्राम ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर थिंक गैस ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर और दक्षिण भारत में कंपनी ने सीएनजी की कीमतों में 2.5-4 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी की है. जोकि सबसे ज्यादा है.

 

 

सरकारी कंपनियों की ओर से नहीं बढ़ाए गए दाम

CNG price hikeवहीं दूसरी ओर से देश की सरकारी कंपनियों की ओर से सीएनजी की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है. दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काम करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस ने CNG की कीमतें बढ़ाने के मामले में अपने प्राइवेट साथियों का अनुसरण नहीं किया। खास बात तो ये है कि प्राइवेट कंपनियों में नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. लेकिन आईओसीएल की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है. खास बात तो ये है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल पर मौजूद हैं

Related Articles

Back to top button