Nashik Road Accident: भीषण सड़क हादसा, अंधेरे में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की दर्दनाक मौत

Nashik Road Accident महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी दरगुडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।
Nashik Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला नासिक के दिंडोरी तालुका का है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। दरअसल, दरगुडे परिवार कार में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वापस लौटते समय कार चालक ने नियंत्रिण खो दिया और कार सीधे कुएं में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
Nashik Road Accidentघटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी इंदौर, तालुका डिंडोरी, जिला नासिक के निवासी थे। स्थानीय नागरिकों की मदद से, वाहन और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और डिंडोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
इन्हें भी पढ़े:-Watermelon Juice Health Benefits: गर्मियों में तरबूज का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, कम होगा लू लगने का खतरा



