छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: महंगाई का महा-झटका! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 अप्रैल से नॉर्मल पेट्रोल की कीमत 1 रुपये 1 पैसे प्रति लीटर बढ़ाकर 99.44 रुपये से 100.45 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जो 2 अप्रैल से लागू होकर 109.29 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पिछले 12 दिनों में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत कुल 3.07 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

 

 

read more CBSE 10th Board Result 2026: CBSE इस दिन जारी करेगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, बिना इंटरनेट इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट

 

 

Chhattisgarh latest newsबताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी एक साल पहले दी गई छूट की अवधि खत्म होने के कारण हुई है। राज्य सरकार ने अपने रजत जयंती वर्ष में वैट कम करते हुए पेट्रोल पर 1 रुपये प्रति लीटर की राहत दी थी, जो एक साल के लिए लागू थी। अब इस छूट की मियाद खत्म होने के चलते पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button