RR Vs CSK: राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे जीत के हीरो – RGH NEWS
खेल

RR Vs CSK: राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे जीत के हीरो

RR Vs CSK आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 17 गेंदों में 305.88 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से चार चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में नाबाद 38 और ध्रुव जुरेल ने नौ गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. कैप्टन रियान पराग भी 11 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत के काफी करीब है. आखिरी के 53 गेंदों में उसे केवल सात रनों की जरूरत है. इस बीच नूर अहमद की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सबका दिल जीत लिया है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 127/10 रनों पर ढेर हो गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई चेन्नई के लिए आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जेमी ओवर्टन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 36 गेंद में 119.44 की स्ट्राइक रेट से 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक शर्मा 15 गेंद में 18 और पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान 12 गेंद में 17 रनों का योगदान देने में कामयाब रहे. बाकी के अन्य बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए हमेशा जूझते हुए ही नजर आए. आरआर की तरफ से आज के मुकाबले में जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा का खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए. वहीं बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. जेमी ओवर्टन रन आउट हुए. आरआर की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 128 रन बनाने होंगे. (Live Scorecard)

 

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम को चेन्नई के खिलाफ 15 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान के खिलाफ 16 मुकाबलो में बाजी मारी है. वहीं बात करें हार के बारे में तो आरआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 16 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि सीएसके की टीम को आरआर के खिलाफ 15 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

राजस्थान रॉयल्स: 1. वैभव सूर्यवंशी 2. यशस्वी जायसवाल 3. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) 4. रियान पराग (कप्तान) 5. शिमरॉन हेटमायर 6. रविंद्र जाडेजा 7. जोफ्रा आर्चर 8. नांद्रे बर्गर 9. संदीप शर्मा 10. रवि बिश्नोई 11. बृजेश शर्मा

 

RR इम्पैक्ट: डोनोवन फरेरा, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा, तुषार देशपांडे.

 

RR Vs CSKचेन्नई सुपर किंग्स: 1. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 2. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) 3. आयुष म्हात्रे 4. मैट शॉर्ट 5. शिवम दुबे 6. कार्तिक शर्मा 7. जेमी ओवर्टन 8. नूर अहमद 9. मैट हेनरी 10. अंशुल कम्बोज 11. खलील अहमद

 

CSK इम्पैक्ट: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष

Related Articles

Back to top button