Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता! 5 लाख के इनामी नक्सली PPCM मूचाकी कैलाश को किया ढेर, शव और हथियार भी बरामद
Chhatisgarh News: केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से मिटाने के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा अब काफी नजदीक आ गई है। हालांकि इस डेडलाइन को पूरा होने में अभी केवल दो दिन बचे हैं। इसी बीच सुकमा जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आई है जहाँ सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में रविवार यानि आज सुबह नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. काफी देर तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही. इस मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली PPCM मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया. सर्चिंग में नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया.
Read More: LPG Cylinder Price: युद्ध के बीच लोगो कि बढ़ी टेंशन, क्या 1 अप्रैल को और महंगा होगा LPG सिलेंडर?
ग्रामीणों की हत्या, IED ब्लास्ट जैसी साजिशों में शामिल नक्सली ढेर
PPCM मूचाकी कैलाश, जो सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ का निवासी है. वह नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (PPCM) के पद पर सक्रिय था. उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. मूचाकी कैलाश पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें नागरिकों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिश रचने जैसे मामले शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी, आज वह मुठभेड़ में मारा गया.

नक्सलियों से मुख्याधारा में लौटने की अपील
बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है. इसे स्वीकार करने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय बाकि है। उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें.



