Best Vegetables For Liver: लिवर को हेल्‍दी बनाने के लिए खाएं ये सब्जियां, आज से ही डाइट में कर लें शामिल – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Best Vegetables For Liver: लिवर को हेल्‍दी बनाने के लिए खाएं ये सब्जियां, आज से ही डाइट में कर लें शामिल

Best Vegetables For Liver लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। अगर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो जाए तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसकी वजह से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं होती है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल कर आप अपने लिवर को ठीक रख सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर कर तीन ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है जो लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

Read more Rashifal: तुला राशि वालों करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, पढ़े दैनिक राशिफल!

 

 

चुकंदर

 

चुकंदर में बीटालेन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह लिवर में सूजन को कम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह पित्त के प्रवाह को सुधारता है, जिससे शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। चुकंदर का जूस या सलाद लिवर डिटॉक्स के लिए बेहतरीन है।

 

फूलगोभी और ब्रोकली

ब्रोकली और फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट नाम का तत्व पाया जाता है। यह लिवर में नेचुरल सफाई करने वाले एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाता है। यह लिवर को डैमेज से बचाता है और फैटी लिवर की समस्या को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

 

करेला

Best Vegetables For Liverकरेला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खून को साफ करता है और लिवर को मजबूत बनाता है। ये स्किन को चमकदार भी बनाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है, एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।

 

Related Articles

Back to top button