Ram Navami In Ayodhya: आज रामलला के मस्तक पर होगा दिव्य सूर्य तिलक, ललाट पर 4 मिनट तक ठहरेंगी किरणें, भव्य और दिव्य होगा नजारा
Ram Navami In Ayodhya चैत्र नवरात्रि के 9 दिन बाद आप पूरे देश में श्री राम नवमी (Ram Navami 2026) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। जिसको लेकर देश के कई मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं अयोध्या में श्री रामनवमी को लेकर उल्लास और भक्ति का माहौल है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला के ‘सूर्य तिलक’ लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आज दोपहर 12 बजे भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला के ‘सूर्य तिलक’ (Ayodhya Surya Tilak Time) होगा। हाईटेक व्यवस्था से भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा।
रामलला के मस्तक पर चार मिनट तक ठहरेंगी सूर्य की किरणें (Ram Lalla Surya Tilak)
Ram Navami In Ayodhya निर्धारित समय पर सूर्य की किरणें गर्भगृह में स्थित रामलला के मस्तक पर लगभग चार मिनट तक ठहरेंगी, जिससे एक दिव्य और ऐतिहासिक क्षण साकार होगा। इस पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं सूर्य तिल की सटीक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही है।
सुरक्षा के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात
आपको बता दें कि आज रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको लेकर पुख्ता इंतजाम भी किया गया है। शहर को 6 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए शहर में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
पूरे दिन खुला रहेगा मंदिर
Ram Navami In Ayodhyaअयोध्या में रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेंगे। इस दिन कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला के मस्तक पर “सूर्य तिलक” का दिव्य दृश्य दिखाई देगा।



