Bank Holidays March 2026: आज रामनवमी के अवसर पर बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holidays March 2026: आज रामनवमी के अवसर पर बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays March 2026: आज बैंक जाने की सोच रहे हैं? पहले यह लिस्ट देख लें! क्‍योंक‍ि राम नवमी के उपलक्ष्य में आज, गुरुवार 26 मार्च 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार कई बड़े शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इतना ही नहीं, कुछ राज्यों में राम नवमी (चैत्र दशैं) का उत्सव अगले दिन भी मनाया जाएगा, जिससे लगातार दो दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। यानी 26 और 27 मार्च को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कैश की जरूरत है तो एटीएम का रुख करें और लेन-देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करें।

 

26 मार्च (राम नवमी) को यहां बंद रहेंगे बैंक:

आज कई प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। जैसे क‍ि अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता

27 मार्च (राम नवमी/चैत्र दशैं) की छुट्टी:

शुक्रवार को भी कुछ चुनिंदा शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जैसे क‍ि अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक।

 

 

31 मार्च (महावीर जयंती) का अवकाश:

अगले हफ्ते मंगलवार को भी लंबी लिस्ट है, जब बैंक बंद रहेंगे। अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में 31 मार्च को छुट्टी रहने वाली है।

 

Read more Bus Fire Accident In Andhra Pradesh: भीषण सड़क हादसा; बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत

डिजिटल सेवाएं रहेंगी ऑन:

शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। निम्नलिखित सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी:

 

नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए।

UPI और ATM: नकद निकासी और तत्काल भुगतान के लिए।

 

Bank Holidays March 2026हालांकि बता दें क‍ि, चेक क्लियरिंग, फिजिकल कैश डिपॉजिट और अन्य काउंटर सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं होंगी।

 

Related Articles

Back to top button