Tu Hi Disda Song: भूत बंगला का रोमांटिक सॉन्ग ‘तू ही दिसदा’ हुआ रिलीज, अक्षय-वामिका की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Tu Hi Disda Song: बॉलीवुड में हमेशा गाने फिल्मों की पहचान बन जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है जब कोई सिंगर खुद किसी गाने का हिस्सा बनने के लिए आगे आता है. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के नए गाने ‘तू ही दिसदा’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही दिलचस्प किस्सा सामने आया है. अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह इस गाने के लिए खुद फिल्म की टीम के पास पहुंचे थे. आमतौर पर मेकर्स की तरफ से सिंगर्स को गाना ऑफर किया जाता है.
गाने से सिंगर को महसूस हुआ गहरा जुड़ाव
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक इंडिपेंडेंट सोर्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह को ‘तू ही दिसदा’ गाने को सुनते ही गहरा जुड़ाव महसूस हुआ था. उन्हें लगा कि इस गाने के इमोशंस को वह अपनी आवाज से और बेहतर तरीके से सामने ला सकते हैं. इसी वजह से उन्होंने खुद फिल्म की टीम से संपर्क किया था.म्यूजिक कंपोजर प्रीतम और प्रोडक्शन टीम भी उनके इस जुनून से बहुत ज्यादा इंप्रेस हुए थे.
रोमांटिक ट्रैक को दोनों ने बनाया खास
इस गाने में अरिजीत सिंह के साथ निकिता गांधी की आवाज सुनाई देती है. दोनों ने मिलकर इस रोमांटिक ट्रैक को बहुत खास बना दिया है. इस गाने में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री देखने को मिली है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Tu Hi Disda Songबता दें कि अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक बार फिर कॉमेडी अंदाज में वापसी कर रहे हैं, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, राजपाल यादव और गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार नजर आने वाले है. इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है.



