IPL 2026 Live Streaming: मोबाइल और TV पर कहां और कैसे देखें Live IPL Match, यहां जानें डिटेल – RGH NEWS
खेल

IPL 2026 Live Streaming: मोबाइल और TV पर कहां और कैसे देखें Live IPL Match, यहां जानें डिटेल

IPL 2026 Live Streaming आरसीबी की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इस साल के आईपीएल मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। कहीं ऐसा ना हो कि आपको जानकारी ना हो और मैच के दिन आप भटक जाएं, इससे आपका मैच छूट भी सकता है। पूरी जानकारी आप अभी से नोट कर लीजिए।

 

 

आरसीबी की टीम अपने घर पर खेलेगी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बार आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराया था और पहली बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की थी। यही वजह है कि टीम इस साल का पहला मैच खेल रही है। बड़ी बात ये भी है कि आरसीबी अपने घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु में इस मैच को खेलेगी। जहां उन्हें अपने फैंस का भी पूरा साथ मिलेगा।

Ipl
Ipl

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख पाएंगे आईपीएल 2026 के लाइव मैच 

इस बीच मैच को अगर लाइव देखने की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों की तरह अभी भी आईपीएल के लाइव लाइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप जियो हॉट स्टार पर जा सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी अच्छी बात ये है कि आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में भी कमेंट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

Read more Bank Holidays this Month: मार्च के आखिरी 6 दिनों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, राम नवमी से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार

 

 

IPL 2026 Live Streamingइस बीच एक बार ध्यान रखिएगा, वो ये स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा आपको और कहीं भी आईपीएल के मैच लाइव देखने के लिए नहीं मिलेंगे। अगर कोई भी इस तरह का दावा कर रहा है तो वो पूरी तरह से गलत है। हां, इतना जरूर है कि अगर आप इस मैच का लाइव स्कोर देखना चाहते हैं या फिर पूरे मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री हिंदी में पढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए आप इंडिया टीवी पर आ सकते हैं। यहां आपको लाइव स्कोर, हिंदी कमेंट्री, अंक तालिका के अलावा लगातार बड़ी और अहम खबरें भी मिलती रहेंगी। यानी आप हर खबर से अपडेट रहेंगे, इसके लिए फिर आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button