Share market today: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 900 अंक ऊपर, Nifty 23,200 के पार – RGH NEWS
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 900 अंक ऊपर, Nifty 23,200 के पार

Share market today शेयर बाजार के लिए 25 मार्च की सुबह खुशियों की सौगात लेकर आई। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में युद्ध के बादल छंटने की उम्मीदों ने भारतीय निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत शानदार रही और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड मजबूती के साथ हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 900 अंकों की छलांग लगाकर 75,000 के लेवल को पार कर गया, वहीं निफ्टी भी 300 अंक चढ़कर 23,300 के लेवल के ऊपर ट्रेड कर रहा है।

 

Read more West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना ज़िले में मिले 80 ज़िंदा देसी बम, चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश

 

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

Share market todayबाजार खुलते ही श्रीराम फाइनेंस, एम एंड एम, एसबीआई, टाइटन कंपनी और टीएमपीवी जैसे शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई और ये निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। दूसरी तरफ, आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों जैसे टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक में मामूली दबाव देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बाजार में करीब 1795 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि केवल 467 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

बाजार की तेजी के कारण

1. ईरान-अमेरिका के बीच शांति की उम्मीद

मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अब कम होता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत शुरू हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान ने बाजार में जान फूंक दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमत हैं। साथ ही, ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने के आदेश ने कूटनीतिक जीत की उम्मीदें जगा दी हैं।

 

2. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

Share market todayभारत जैसे तेल आयातक देश के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कच्चे तेल की कीमतों से आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 5% से ज्यादा गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं। जून के लिए ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स $93.45 तक लुढ़क गया है। तेल सस्ता होने से भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों की लागत कम होगी, जिसका सीधा फायदा शेयर बाजार को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button