Hatia-Durg Express Train: छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच सफर होगा आसान, हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को एक्सप्रेस और नियमित चलाने की मिली मंजूरी

Hatia-Durg Express Train: रेलवे प्रशासन ने हटिया-दुर्ग के बीच चल रही हफ्ते में दो दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने का निणय लिया गया है। अब यह ट्रेन नये नंबर 18641/18642 हटिया-दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस, 2 अप्रैल 2026 से हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस, 3 अप्रैल 2026 से हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। पहले यह स्पेशल ट्रेन के रूप में सीमित अवधि के लिए चल रही थी। अब नियमित होने से यात्रियों को स्थायी सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच यात्रा आसान होगी।
इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट
दोनों दिशाओं में ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन का टाइम टेबल
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
हटिया से प्रस्थान: 20:00 बजे
राउरकेला: 22:32 बजे
झारसुगुड़ा: 00:10 बजे
रायगढ़: 01:25 बजे
चांपा: 02:30 बजे
बिलासपुर: 03:50 बजे
भाटापारा: 04:38 बजे
रायपुर: 05:35 बजे
दुर्ग आगमन: 06:45 बजे
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
- दुर्ग से प्रस्थान: 19:35 बजे
- रायपुर: 20:15 बजे
- भाटापारा: 21:11 बजे
- बिलासपुर: 22:25 बजे
- चांपा: 23:24 बज
- रायगढ़: 00:27 बजे
- झारसुगुड़ा: 02:43 बजे
- राउरकेला: 04:05 बजे
- हटिया आगमन: 07:15 बजे
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच होंगे। इसमें 05 सामान्य कोच, 06 शयनयान (स्लीपर), 01 एसी-3, 01 एसी-2, 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार होगा।



