Market Outlook This Week: इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्या जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय – RGH NEWS
बिजनेस

Market Outlook This Week: इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्या जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Market Outlook This Week: इस हफ्ते (16-20 मार्च) भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि, सेंसेक्स 74,523.96 और निफ्टी 23,114.50 पर बंद हुआ. अगले हफ्ते बाजार किस दिशा में जाएगा, यह काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय हलचलों पर निर्भर करेगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजारों की दिशा 23 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में मिडिल ईस्ट में तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी.

 

ये फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा

 

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध करीब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है और दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल तनाव को खत्म करने को कोई संकेत नहीं मिले हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर चेतावनी दी है और इससे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की उम्मीद है.

 

 

एक हफ्ते में 8.77 फीसदी बढ़ चुका है ब्रेंट क्रूड का दाम

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है. बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 फीसदी और एक महीने में 57.35 फीसदी बढ़ चुका है. ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की निगाहें होंगी.

 

FII ने 29,718 करोड़ रुपये निकाले, लेकिन DII ने मोर्चा संभाला

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल भी शेयर बाजार का ट्रेंड तय करने में अहम भूमिका निभाएगी. बीते हफ्ते, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी एफआईआई (FII) की बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो 93.71 पर पहुंच गया था. बीते हफ्ते एफआईआई ने शेयर बाजार में करीब 29,718.9 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी. हालांकि, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी डीआईआई (DII) की ओर से 30,642 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश करने से गिरावट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली.

 

ये भी पढ़ें- Summer Special Trains: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गर्मी की छुट्टियां इन रूट पर चलने जा रही हैं 18 समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

 

डिफेंस, FMCG और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Market Outlook This Weekइंडेक्स में डिफेंस, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिनमें क्रमशः 2.41 फीसदी, 1.91 फीसदी और 1.89 फीसदी की गिरावट आई. हालांकि ऑटो और मेटल शेयरों ने अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई और हफ्ते के दौरान क्रमशः 2.15 फीसदी और 1.06 फीसदी की बढ़त हासिल की.

Related Articles

Back to top button