Raigarh News: विधानसभा स्तरीय पंचायत व बूथ कमेटी के गठन हेतु पी सी सी चीफ दीपक बैज रायगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक में हुए शामिल
संगठन को सुदृढ बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

Raigarh News। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का रायगढ़ कांग्रेस भवन आगमन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर पंचायत व बूथ कमेटी संगठनात्मक प्रदेश स्तरीय दौरा कार्यक्रम के तहत रायगढ़ कांग्रेस भवन आगमन हुआ, पी सी सी चीफ के जिला कांग्रेस भवन पहुँचते ही जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्तागणों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व पुष्पमाला पहनाकर दीपक बैज जिंदाबाद ,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित पंचायत व बूथ कमेटी की अहम बैठक आरंभ हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (शहर) शाखा यादव के नेतृत्व में *बहुजन समाज पार्टी के नेता बनवारी लाल डहरे ने कांग्रेस प्रवेश किया*, इसके बाद कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने पी सी सी चीफ दीपक बैज का स्वागत उद्बोधन के साथ पंचायत व बूथ कमेटी गठन पर संगठनात्मक सकारात्मक चर्चा परिचर्चा पर अपना सुझाव प्रस्तुत किया । उद्बोधन के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण अध्यक्ष द्वय शाखा यादव व नगेन्द्र नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला,,व अन्य पदाधिकारियों ने भी मजबूत पंचायत व बूथ कमेटी बनाने सक्रिय टीम गठन पर अपना सुझाव प्रस्तुत किया ।
इसके बाद पी सी सी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस संगठन की मजबूती , विस्तार ,आगामी समय की रणनीति के दृष्टिगत पंचायत व बूथ कमेटी वार्ड प्रभारियों की आवश्यक बैठक लेकर बूथ कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ताओं, अनुपातिक वर्ग आरक्षण तथा महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करने हेतु दिशानिर्देश देते हुए 30 मार्च तक शीघ्र गठन करने और लोकसभा,विधानसभा स्तर पर कांग्रेस को मजबूती के साथ काम करने पर जोर दिया।
दीपक बैज ने बताया कि बूथ स्तर से ही पार्टी की मजबूती का आधार सकारात्मक परिणाम प्रस्तुत करता है । अपने वक्तव्य में श्री बैज ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ में 27 हजार से अधिक बूथ कमेटी पर 11 हजार से अधिक पंचायत बूथ कमेटी सुनिश्चित करना लक्ष्य है और कहा कि प्रदेश में लगातार भाजपा नेताओ द्वारा की जा रही अफीम खेती का खुलासा होना और मुख्य आरोपी न बनाकर उन्हें बचाना शासन प्रशासन की मिलीभगत को उजागर करती है, बिना सरकार के संरक्षण के अफीम खेती असंभव है,
रसोई गैस पर बात करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टाक है, गैस की किल्लत नहीं है कहकर जनता से झूठ बोल रही है अगर गैस पर्याप्त स्टाक पर है किल्लत नहीं है तो गैस एजेंसियों पर लंबी लाईन क्यों लग रही है लोगों को बिना सिलेंडर लिये वायस क्यों आना पड़ रहा है इससे सरकार की झूठ प्रमाणित हो रही है।
read more Gold price Today: जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या यह निवेश का सही मौका है?
Raigarh Newsउक्त बैठक कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, दीपक पांडेय कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी सहित समस्त वार्ड प्रभारी,महिला कांग्रेस की पूरी टीम और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण कार्यकर्त्तागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।



