छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news Raipur: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! रायपुर में 23 मार्च को मेगा जॉब फेयर, 100 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती..

Chhattisgarh news Raipur नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब फेयर में 10वीं पास सहित 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं।

 

इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित है।

 

Read more Air India Canada Flight: बीच रास्ते से मुड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट! 7 घंटे उड़ान भरने के बाद चीन से दिल्ली लौटी फ्लाइट, जानें पूरा मामला

 

Chhattisgarh news Raipurइन पदों के लिए 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुंच सकते हैं। साथ ही इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button