Health and Fitness: जामुन खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, शुगर और पथरी की समस्या भी होगी दूर,

Health and Fitness गर्मी का सीजन आते ही बाजार में कई ऐसे फल मिलते हैं जिनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसा ही एक फल है जामुन जो दिखने में तो छोटा होता है लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बैंगनी रंग और तीखे-मीठे स्वाद वाला जामुन गुणों की खान माना जाता है। जामुन को प्रकृति का अनमोल तोहफा भी कहा जाता है। जामुन का वैज्ञानिक नाम सिजीगियम क्यूमिनी है। जामुन भारत के अलावा दक्षिण एशिया में भी पाया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं जामुन खाने से कौन कौन से हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं।
1. डायबिटीज में रामबाण
Advertisement
जामुन का सबसे बड़ा फायदा डायबिटीज के मरीजों को होता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो खून में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकता है। जामुन के फल के साथ-साथ इसकी गुठली का चूर्ण भी शुगर कंट्रोल करने में बहुत प्रभावी है।
2. पाचन शक्ति बढ़ाए
जामुन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहतरीन है। यह कब्ज, गैस और मरोड़ जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।
3. दिल की सेहत के लिए
जामुन में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को रोकने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
4. खून की कमी दूर करे
जामुन में विटामिन C और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। खून साफ करने में भी जामुन मददगार साबित होता है।
5. चमकती त्वचा और मजबूत दांत
Health and Fitnessइसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे के कील-मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। जामुन के पत्तों की राख दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इससे मसूड़ों से खून आना बंद होता है।


