Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

घरघोड़ा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई में कुल 87 लीटर महुआ शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News :  *रायगढ़, 17 मार्च*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध महुआ शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, पिछले 24 घंटे के भीतर तीन थाना- घरघोड़ा, भूपदेवपुर, छाल में 87 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है

Read More : Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

➡️ *घरघोड़ा पुलिस की ग्राम छोटे गुमडा में बड़ी रेड कार्रवाई*

कल दिनांक 16.03.2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छोटे गुमड़ा निवासी प्यारी लाल कुर्रे अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी के कब्जे से 03 नग 15-15 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में कुल 45 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,750 रुपये है, जब्त की गई। आरोपी प्यारी लाल कुर्रे पिता स्व. बुटू कुर्रे उम्र 65 साल साकिन छोटे गुमडा, थाना घरघोड़ा के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

➡️ *छाल पुलिस की ग्राम कटाईपाली-सी बाजार में रेड*

थाना छाल पुलिस द्वारा निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में ग्राम कटाईपाली (सी) बाजार के पास रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को अवैध महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समारू कमलवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी कटाईपाली (सी) बताया, जिसके कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब, कीमती 2,100 रुपये जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

➡️ *भूपदेवपुर पुलिस की तीन अलग-अलग कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार*

वहीं थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर तीन रेड कार्रवाई की गई। ग्राम बिलासपुर में संतोषी चौहान के कब्जे से 07 लीटर, ग्राम किरीतमाल में मालती बाई डनसेना के कब्जे से 07 लीटर तथा श्रवण कुमार लहरे के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई में कुल 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है और आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Read More : CBSE Board result: कब जारी होंगे 10वीं बोर्ड के परिणाम? यहाँ जानें कैसे और कहां कर सकेंगे चेक

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Articles

Back to top button