Vivo T5x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Vivo T5x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo T5x 5G 7200mAh बैटरी वाला सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन iQOO Z11x 5G जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन के फीचर्स से लेकर लुक और डिजाइन भी iQOO के हाल में लॉन्च हुए इस सस्ते फोन की तरह ही हैं। Vivo Tx 5G के इस सस्ते फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

 

Vivo T5x 5G की कीमत

 

Read more Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म व वसूली मामले में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

 

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में आते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन- साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर में आता है। फोन की पहली सेल 24 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Vivo T5x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra
बैटरी 7200mAh, 44W
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS

 

 

इस सस्ते फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। इस फोन में 7,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

6GB RAM + 128GB- 18,999 रुपये

8GB RAM + 128GB- 20,999 रुपये

8GB RAM + 256GB- 22,999 रुपये

Vivo T5x 5G के फीचर्स

Vivo T5x 5Gवीवो के इस सस्ते फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन में वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। इस फोन में iQOO Z11x 5G की तरह ही MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर मिलता है।

Related Articles

Back to top button