*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा....निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस भरेगी राज्य सरकार....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा….निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस भरेगी राज्य सरकार….*

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है , सीएम ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा संचालित ‘महतारी दुलार योजना’ के तहत अशासकीय शालाओं में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल फ़ीस राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। बता दें कि कोरोना की वजह से माता-पिता अथवा परिवार के कमाऊ सदस्य को गंवा चुके बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार महतारी दुलार योजना लेकर आई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2021-22 से शुरू हो रही है। इसके तहत सरकार ऐसे बच्चों को 12वीं तक की स्कूली शिक्षा नि:शुल्क देगी। वहीं हर महीने एक निश्चित छात्रवृत्ति भी मिलेगी।ऐसे बच्चे जिनके परिवार से कमाने वाले माता या पिता या दोनों की मृत्यु कोरोना की वजह से हो गई हो वे इस योजना के दायरे में आएंगे। ऐसे बच्चे भी इस योजना में शामिल किए जाएंगे जिनके घर में कमाने वाले वयस्क सदस्य के न रहने के कारण भरण-पोषण की समस्या हो गई हो।
ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए प्रति माह और कक्षा 9वीं से 12वीं तक 1000 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। सरकार का कहना है, ऐसे बच्चाें को स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रतिभावान विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रशिक्षण, कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, ‘महतारी दुलार योजना’ से निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस भरेगी राज्य सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button