*✍️छत्तीसगढ़ मे हाथियों का आतंक....खेत में काम कर रही महिला की पटक कर ली जान फिर शव के पास बैठ गया हाथी, दो लोगों की मौत से गांव में दहशत....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ मे हाथियों का आतंक….खेत में काम कर रही महिला की पटक कर ली जान फिर शव के पास बैठ गया हाथी, दो लोगों की मौत से गांव में दहशत….*

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का आतंक जारी है। तपकरा वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने दो लोगों की पटक कर जान ले ली। म​हिला और किसान की मौत से गांव में जबरदस्त दहशत है। मामले की सूचना पर वन कर्मी गांव जमुना पहुंचे है।जानकारी के अनुसार तपकरा वन परिक्षेत्र के जमुना में घुसे एक हा​थी ने महिला और किसान की जान ले ली। महिला जंगल में मशरूम बीनने के लिए गई थी, ज​बकि किसान खेत में बुआई के लिए जा रहा था इस बीच किसान का सामना हाथी से हो गया।किसान की हत्या करने के बाद हाथी ने महिला की भी जान ले ली। हत्या के बाद हाथी शव के पास बैठ रहा है। इधर दो लोगों की मौत से गांव में दहशत है। वन कर्मचारियों ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button