LPG Gas News: गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव घर में पाइप गैस है तो सिलेंडर भूल जाइए सरकार का बड़ा फैसला पुराने कनेक्शन को भी करना होंगे सरेंडर

LPG Gas News: नई दिल्ली। देश में घरेलू गैस व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिन घरों में पाइपलाइन के जरिए मिलने वाली PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा है, उन्हें LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि एक ही घर में दोनों गैस व्यवस्था साथ-साथ नहीं चलेंगी।
Read More : Raigarh News :- रायगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 200+ जवानों का ट्रांसफर आदेश जारी
जानकारी के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं ने पहले LPG कनेक्शन लिया था और बाद में घर में PNG लगवा लिया है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे उपभोक्ताओं को नया LPG कनेक्शन जारी न किया जाए और सिलेंडर रिफिल भी सीमित किया जाए।
*क्यों लिया गया यह फैसला*
सरकार का कहना है कि कई शहरों में लोग PNG होने के बावजूद LPG सिलेंडर भी ले रहे थे, जिससे सिलेंडर की मांग लगातार बढ़ रही थी। इससे उन परिवारों को परेशानी हो रही थी जिनके घरों तक अभी पाइपलाइन गैस नहीं पहुंची है। नए नियम से सिलेंडर की उपलब्धता बेहतर होगी और जरूरतमंद लोगों तक गैस आसानी से पहुंचेगी।
*होर्मुज से भारत आ रहे गैस के जहाज*
इस बीच सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए गैस सप्लाई पर नजर रखी जा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते दो बड़े जहाज करीब 92 हजार टन LPG लेकर भारत की ओर आ रहे हैं, जिससे घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।
*PNG को बढ़ावा देने की तैयारी*
विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले समय में सरकार पाइपलाइन गैस यानी PNG को ज्यादा बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इससे सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और लोगों को लगातार गैस सप्लाई मिल सकेगी।
Read More : Cg News Today: मुख्यमंत्री ने किया गौधाम योजना का शुभारंभ
*सरकार की अपील*
सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस को लेकर घबराहट में ज्यादा सिलेंडर बुक न करें। देश में घरेलू रसोई गैस की सप्लाई पर्याप्त है और जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है।



