PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 22nd Installment प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 मार्च को देश भर के 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीएम मोदी ने आज असम के दौरे पर गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खाते में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की, जो धीरे-धीरे सभी पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। अगर आप भी पीएम किसान योजना के तहत आते हैं तो आपके बैंक खाते में जल्द ही 22वीं किस्त के 2000 रुपये पहुंच जाएंगे। बैंक खाते में पैसा आते ही आपके बैंक द्वारा एक मैसेज कर इसकी जानकारी दे दी जाती है।
खाते में पैसे आते ही आ जाएगा बैंक का मैसेज
अगर आपके पास बैंक का मैसेज नहीं आता है तो आप अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपये आए हैं या नहीं। बताते चलें कि पीएम किसान योजना में बने रहने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। इसके अलावा, आपकी फार्मर आईडी भी होनी चाहिए। अगर आपने eKYC करा रखा है और फार्मर आईडी भी बनी हुई है तो आपके बैंक खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे। इसके अलावा, आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में जिन लोगों के नाम होते हैं, उन सभी के बैंक खातों में पीएम किसान के पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आएंगे।
Read more Cg News Raipur: अफीम की खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
लाभार्थियों की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
PM Kisan 22nd Installmentसबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
होम पेज पर आपको FARMERS CORNER के नीचे BENEFICIARY LIST वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।
अब आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर GET REPORT पर क्लिक करना है।
GET REPORT पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी लिस्ट आ जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान के 2000 रुपये आ जाएंगे। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना के पैसे
नहीं आएंगे।



