Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज – RGH NEWS
मनोरंजन

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

Bhooth Bangla अक्षय कुमार अब अपने दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर कॉमेडी और खौफ का मिक्स डोज लेकर आ रहे हैं। वैसे भी उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि सभी को भरपूर एंटरटेनमेंट की तलाश होती है। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला का फैंस दे सभी से इंतजार कर रहे हैं।

 

बीते दिनों ही अक्की ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी की फिल्म का टीजर आज रिलीज होगा। पोस्टर देखने के बाद फैंस वैसे ही एक्साइटेड हो गए थे और अब टीजर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। चलिए जान लेते हैं कि टीजर में आखिरकार क्या है।

 

ये भी पढ़ेंBank Holiday: क्या आपके शहर में 13-14 मार्च को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? यहां जानें राज्यों के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट

 

रिलीज हुआ भूत बंगला का टीजर

भूत बंगला का जो टीजर रिलीज हुआ है वह कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंच लाइन से भरपूर है। यह हॉरर कॉमेडी की दुनिया का जबरदस्त माहौल सेट करता हुआ दिखाई दे रहा है। 23 सेकंड का यह टीजर शुरू होते ही ढेर सारा ड्रामा और सरप्राइज लेकर आया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों की झलक नजर आ रही है। रिलीज होने के साथ ही इसमें इंटरनेट पर तबाही मचा दी है।

 

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

इस टीजर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह बहुत मजेदार है मुझे पसंद आया। एक ने कहा अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है। दूसरे का कहना था 10 अप्रैल को मजा आने वाला है पुरानी यादें ताजा हो गई है। एक इसे असली भूल भुलैया 2 कहता हुआ दिखाई दिया। फैंस इस फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

 

 

कब होगी रिलीज

Bhooth Banglaफिल्म भूत बंगला की रिलीज की बात करें तो इसे 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में पेश किया जाएगा। लगभग 14 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वापसी कर रही है। इन्होंने हिंदी सिनेमा को यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी है जो लोग आज भी पसंद करते हैं। भूत बंगला में अक्षय के साथ बाकी सभी कलाकारों को देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं

Related Articles

Back to top button