iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ iQOO ने भारत में लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ iQOO ने भारत में लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। Vivo के सब ब्रांड का यह फोन 7200mAh की बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। भारत में इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसकी सेल 16 मार्च को Amazon पर आयोजित की जाएगी। आईकू के इस नए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है।

 

iQOO Z11x 5G की कीमत

आईकू का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसे 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है। iQOO Z11x 5G को दो कलर ऑप्शन- Prismatic Green और Titan Black में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 16 मार्च को दिन के 12 बजे अमेजन पर आयोजित की जाएगी। सेल में 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

 

 

Read more Raigarh News : रायगढ़ के पचधारी डैम बना मौत का कुंड नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

6GB RAM + 128GB- 18,999 रुपये

8GB RAM + 128GB- 20,999 रुपये

8GB RAM + 256GB- 22,999 रुपये

 

iQOO Z11x 5G के फीचर्स

यह फोन 6.76 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2344 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से पानी नें गिरने पर यह खराब नहीं होगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

 

iQOO Z11x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra
बैटरी 7200mAh, 44W
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS

वीवो के सब ब्रांड का यह फोन 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज पर काम करता है। इसमें 7,200mAh की दमदार बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।

iQOO Z11x 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button