Delhi Uttam Nagar Fire: आधी रात बस्ती में लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर हो गईं राख…

Delhi Uttam Nagar Fire राजधानी दिल्ली से बुरी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार की रात स्लम इलाके में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। अब तक आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। राहत की एक बात ये है कि इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली फायर सर्विस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात उत्तम नगर इलाके में झुग्गियों में आग लग गई। इस घटना में लगभग 300 से 400 झुग्गियां नष्ट हो गईं। दमकल विभाग को रात 11.50 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है
मछली मार्केट में लगी आग
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये आग उत्तम नगर के मटियाला गांव के मछली मार्केट में लगी थी। आग लगने के बाद इलाके में पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
read more Rashifal: कुंभ राशि वाले आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के बन रहे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
घटनास्थल से भयानक मंजर सामने आए
Delhi Uttam Nagar Fireपश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र के मटियाला गांव में लगी भीषण आग पर दमकल के कर्मचारियों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। हालांकि, गुरुवार को घटनास्थल से जो दृश्य सामने आए हैं उनमें मौके पर तबाही का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,आग का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।



