Surat Chemical Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां – RGH NEWS
देश

Surat Chemical Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां

Surat Chemical Factory Fire गुजरात के सूरत में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह चपेट में ले लिया। आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने की कोशिश जारी है।

 

फायर ब्रिगेड ने जारी किया ‘मेजर कॉल’

 

यह आग सूरत के सचिन इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी है। आग इतनी विकराल है कि दमकल विभाग ने इसे ‘मेजर कॉल’ घोषित कर दिया है। सूरत का सचिन इलाका आज धुएं के गुबार से भर गया। अचानक भड़क उठी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

 

Read more Current news in CG: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल LPG की कमी पर होटलों और रेस्टोरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी…

 

 

Surat Chemical Factory Fireघटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने ‘मेजर कॉल’ जारी किया है। मौके पर 20 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। स्थानीय दमकल कर्मियों के साथ-साथ आसपास के स्टेशनों से भी अतिरिक्त टीमों को बुलाया गया है

Related Articles

Back to top button