LPG Crisis: गैस वितरण में किया बड़ा बदलाव, घरेलू LPG प्रोडक्शन 10% बढ़ाया गया – RGH NEWS
बिजनेस

LPG Crisis: गैस वितरण में किया बड़ा बदलाव, घरेलू LPG प्रोडक्शन 10% बढ़ाया गया

LPG Crisis खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सरकार ने मंगलवार को बयान जारी किया। सरकार ने कहा कि देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ गैस का उत्पादन कर रही हैं। इसके साथ ही, सरकार ने देश में एलपीजी गैस की कमी से जुड़ी चिंताओं को भी खारिज कर दिया।

 

देश में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं

सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। देश में रोजाना 60 लाख एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी तरह की जो कमी है, उसे इंडस्ट्री से डाइवर्ट करके पूरा किया जा रहा है। डिस्ट्रब्यूटर के पास लगभग ढाई दिन में स्टॉक पहुंचता था, वो आज भी ढाई दिन ही है। देश में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और काला बाजारी रोकने के लिए बुकिंग की अवधि को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

 

 

read more Sitaare Zameen Par OTT Release: OTT पर आ रही है आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

 

भारत ने दूसरे रूटों से बढ़ाया आयात

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की खबरों के बीच मंगलवार को कहा कि भारत ने होर्मुज स्ट्रेट को छोड़कर बाकी रूटों से आयात बढ़ा दिया है। पहले इन रूटों से 55 फीसदी तेल और गैस आता था, जिसे अब बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में की गई 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कहा कि ये बढ़ोतरी मौजूदा हालात की वजह से नहीं, बल्कि पिछले साल की रिकवरी की वजह से की गई है।

 

 

देश के अलग-अलग हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतें

LPG Crisisबताते चलें कि सोमवार से ही देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबों पर अचानक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है। दिल्ली में रेस्टॉरेंट और होटलों के संगठन ने बताया कि कई रेस्टॉरेंट और होटलों के पास सिर्फ आज रात तक का ही स्टॉक है, जबकि 70 प्रतिशत रेस्टॉरेंट और होटलों के पास अब सिर्फ 2 दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button