Upcoming IPO: अगले हफ्ते 4 नए IPO होगा लॉन्च, जानिए प्राइस बैंड और डिटेल
Upcoming IPO: अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में कई नए IPO खुलने जा रहे हैं। राजपूताना स्टेनलेस, Innovision, राजमार्ग InvIT और Apsis Aerocom समेत कई कंपनियां निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू लेकर आ रही हैं। साथ ही कुछ कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट भी होंगे।
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए काफी अहम रहने वाला है। प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर हलचल तेज होने जा रही है। अगले सप्ताह कई कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने वाली हैं।
मेनबोर्ड से लेकर SME सेगमेंट तक कई नई कंपनियां बाजार में दस्तक देने वाली हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों के शेयर भी इसी हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने जा रहे हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर इन नए इश्यू पर टिकी हुई है।
मेनबोर्ड में दो बड़े IPO खुलेंगे
अगले हफ्ते मेनबोर्ड में दो बड़े IPO खुलने जा रहे हैं – राजपूताना स्टेनलेस (Rajputana Stainless) और Innovision। इन दोनों इश्यू को लेकर निवेशकों के बीच पहले से ही चर्चा तेज है क्योंकि ये कंपनियां अपने विस्तार और कारोबारी योजनाओं के लिए बाजार से पूंजी जुटाने जा रही हैं।
9 मार्च से खुलेगा राजपूताना स्टेनलेस का IPO
राजपूताना स्टेनलेस का IPO 9 मार्च से 11 मार्च के बीच निवेश के लिए खुला रहेगा। यह कुल ₹254.98 करोड़ का बुक-बिल्ट इश्यू है। इसमें 1.47 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसकी कीमत लगभग ₹178.73 करोड़ है। इसके अलावा 0.63 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी रखा गया है, जिसकी कीमत करीब ₹76.25 करोड़ है।
इस IPO का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 प्रति शेयर तय किया गया है। इस इश्यू के लिए निर्भय कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगी।
10 मार्च से खुलेगा Innovision का IPO
Innovision कंपनी का IPO 10 मार्च से 12 मार्च के बीच खुलने वाला है। यह कुल ₹323 करोड़ का बुक-बिल्ट इश्यू है। इसमें 0.47 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू, जिसकी कीमत करीब ₹255 करोड़ है, शामिल है। इसके साथ ही 0.12 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी रखा गया है, जिसकी वैल्यू करीब ₹67.84 करोड़ है।
इस IPO का प्राइस बैंड ₹521 से ₹548 प्रति शेयर तय किया गया है। इस इश्यू के लिए एमके ग्लोबल फिनांशियल सर्विसेज को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार बनाया गया है।
Raajmarg InvIT IPO
अगले हफ्ते बाजार में इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) इश्यू भी आने वाला है। Raajmarg Infra Investment Trust का IPO 11 मार्च से 13 मार्च के बीच खुलेगा। यह करीब ₹6,000 करोड़ का बड़ा इश्यू होगा। इस इश्यू में कुल 60 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसका प्राइस बैंड ₹99 से ₹100 प्रति शेयर तय किया गया है। इस IPO के लिए SBI कैपिटल मार्केट्स को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी निभाएगी।
SME सेगमेंट में Apsis Aerocom का इश्यू
SME सेगमेंट में Apsis Aerocom का IPO भी अगले हफ्ते खुलने वाला है। यह IPO 11 मार्च से 13 मार्च के बीच निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹35.77 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 0.33 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹104 से ₹110 प्रति शेयर तय किया गया है। इस IPO के लिए Oneview Corporate Advisors बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि Integrated Registry Management Services को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
अगले हफ्ते बाजार में डेब्यू करेंगी ये 4 कंपनियां
Upcoming IPOसिर्फ नए आईपीओ ही नहीं आ रहे, बल्कि पिछले हफ्ते जिन लोगों ने पैसा लगाया था, उनके लिए भी खुशखबरी है। अगले हफ्ते चार कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने जा रहे हैं:
Acetech E-Commerce: 9 मार्च को NSE SME पर लिस्टिंग।
SEDEMAC Mechatronics: यह मेनबोर्ड आईपीओ 11 मार्च को BSE और NSE पर अपनी शुरुआत करेगा।
Elfin Agro India: 12 मार्च को BSE SME पर लिस्टिंग होगी।
Srinibas Pradhan Constructions: 13 मार्च को NSE SME पर डेब्यू करेगा।
आने वाला हफ्ता प्राइमरी मार्केट के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। कई नए IPO और लिस्टिंग्स के चलते निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश के मौके मिल सकते हैं।


