अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Current news: रायपुर में धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन; 4 कर्मचारी सस्पेंड, जांच में 10 हजार बोरा धान नमीयुक्त

CG Current news रायपुर में धान पर पानी डालने के मामले में खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी के साथ उन पर लापरवाही को लेकर FIR भी दर्ज की गई है। आपको बता दें बीते दिन यहां धान खरीद केंद्र पर पानी की पाइप से धान के बोरों पर पानी डालने का वीडियो वायरल हुआ था।

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में में अब इतने बजे के बाद नहीं बजेगा DJ-धुमाल, नहीं माने तो सख्त कार्रवाई

 

 

ऐसा बताया जा रहा था कि धान का वजन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा था। इस मामले में जांच होने के बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग दोषी पाए गए। जिसमें इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

 

जांच में 10,500 बोरा धान मिला नमीग्रस्त

आपको बता दें वीडियो वायरल होने के बाद यहां 10 हजार 500 बोरियां नमी युक्त पाई गई। जिसके बाद प्रभारी प्रबंधक सहित 4 लोग सस्पेंड हुए हैं। लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई हुई है।

 

ये चार कर्मचारी सस्पेंड

CG Current newsविष्णु साहू (प्रभारी समिति प्रबंधक)

उमेश कुमार साहू (लिपिकीय सहायक)

इन्द्रमान निषाद (प्रोसेस सर्वर)

जितेन्द्र साहू (दैनिक वेतनभोगी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button