Indian Army Agniveer 2026: भारतीय सेना में भर्ती होने का शानदार मौका! देखे आयु सीमा से लेकर पूरी डिटेल्स

Indian Army Agniveer 2026: देश के नौजवानों के लिए बड़ी खुशखबरी. इस वक्त सामने आयी है एक खबर जहाँ भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यदि आप भी वर्दी पहनने का सपना देख रहें हैं और और देश कि सीमा कि रक्षा करने चाहते है तो अपनी दौड़ और पढ़ाई की तैयारी जोर -शोर से कर दीजिए. क्योंकि भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
Read More : Chhattisharh News: डेडलाइन से पहले सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, पुलिस ने 5 लाख का इनामी नक्सली को किया ढेर

महत्वपूर्ण तारीखें
सेना ने आवेदन के लिए पिटारा खोला.समय कम है और प्रतियोगिता कड़ी. इसलिए यदि आप में देश के लिए कुछ कर गुजरने का हिम्मत है, तो 1 अप्रैल 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लेवें . याद रखें, भारतीय सेना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक गौरवशाली जीवन जीने का तरीका है.नोट कर लें ये तारीखें ताकि मौका हाथ से न निकल जाए:
कौन कर सकता है आवेदन?
अग्निवीर भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): 10वीं पास (45% अंकों के साथ)
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर: 12वीं पास (60% अंकों के साथ)
अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं पास (PCM विषय के साथ)
अग्निवीर ट्रेड्समैन: 8वीं और 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया किन-किन?चरणों में होंगी
अग्निवीर बनने का रास्ता दो मुख्य चरणों से होकर गुजरता है:
CCE (Common Entrance Exam): सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी.
Physical & Medical Test: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दौड़ (Physical Fitness Test) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.

ऐसे स्टेप बाय स्टेप कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है:
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- Agnipath टैब पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) पूरा करें.
- लॉगिन करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार पद चुनें और फॉर्म भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर ले लें.
Read More : 1IND vs ENG T-20: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज; जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
अग्निवीरों को क्या मिलेंगे लाभ?
*सेवा निधि पैकेज: 4 साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को एकमुश्त सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा.
*सर्टिफिकेट: सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट मिलेगा.
*स्थायी होने का मौका: प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को भारतीय सेना में स्थायी कमीशन दिया जाएगा.



