Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान

Nitish Kumar बिहार की सियासत में आज बहुत बड़े बदलाव का दिन है। करीब 20 साल तक बिहार की कमान संभालने के बाद अब नीतीश कुमार फिर दिल्ली की सियासत करने की तैयारी में है। नीतीश कुमा आईओर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले हैं। इस खबर ने हर किसी को चौंका कर रखा दिया है। जदयू नेताओं ने कहा है कि पार्टी नीतीश कुमार की है और हर फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। इन सब के बीच अब सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर के पूरे मामले की जानकारी दे दी है।
Read more Petrol – Desel Rate : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी,टंकी फुल कराने से पहले जान लें! घटे या बढ़े दाम
क्या बोले सीएम नीतीश?
सीएम नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के कहा- “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।”
नीतीश ने बताई मन की इच्छा
Nitish Kumarसंसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”



