HDFC Bank: इस बैंक के ग्राहकों लगा बड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगा होगा लॉकर और बदल जाएंगे ATM-UPI के नियम

HDFC Bank:नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए कुछ चुनौतियों के साथ आ रही है। बैंक ने लॉकर के किराए में 184% तक की वृद्धि की है और इसके साथ ही ATM से नकद निकासी के नियम भी सख्त कर दिए हैं। आइए देखते हैं कि आने वाले महीनों में HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए कौन-कौन सी नई बातें सामने आने वाली हैं…

लॉकर किराया: 184% तक की जबरदस्त बढ़ोतरी
बैंक ने लॉकर के वार्षिक किराये में बदलाव किया है. इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभाव Extra Medium और Small साइज के लॉकर लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा.क्योंकि मेट्रो शहरों में Extra Medium Locker का किराया 4400 रुपये से सीधे बढ़कर 12500 हो गया है. यानी पूरे 184% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं Extra Small Locker का किराया 1350 रुपये से बढ़कर 3300 रुपये यानी 144% की वृद्धि कर दिया गया है.
बैंक ने एक प्रीमियम कैटेगरी नई Metro Plus शुरूवात की है जहां चार्ज और भी ज्यादा होंगे. यहां Extra Large लॉकर के लिए आपको सालाना 40000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. यही नहीं अब लॉकर एक्सेस करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा.
ATM से UPI कैश निकालना अब फ्री नहीं!
अब तक कई ग्राहक ATM से बिना कार्ड के UPI के जरिए कैश निकाल लेते थे, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इसका गणित बदल जाएगा. अब UPI के जरिए किए गए कैश विड्रॉल को आपकी मासिक फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा. यदि आप अपनी 5 फ्री ट्रांजेक्शन (HDFC ATM पर) की लिमिट पार कर लेते हैं, तो UPI से कैश निकालने पर भी आपको 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा. बैंक का मुख्य उद्देश्य कैश ट्रांजेक्शन के बजाय डिजिटल पेमेंट को आगे बढ़ाना और ATM के बढ़ते रखरखाव खर्च को कवर करना है.

आपको बता दें कि बैंकिंग अब धीरे-धीरे महंगी और अधिक डिजिटल होती जा रही है. HDFC बैंक का यह निर्णय अन्य बैंकों के लिए भी एक अच्छा उदाहरण बन सकता है, इसलिए समय रहते अपनी बैंकिंग आदतों को बदलना ही समझदारी है.



